फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sledding in Ganges

आधा सेमी प्रतिघंटे हो रहा गंगा में बढ़ाव

Wed, 03 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 03 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
sledding in Ganges
आधा सेमी प्रतिघंटे हो रहा गंगा में बढ़ाव
 पिछले लगभग दो सप्ताह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि तथा कटान का सिलसिला जारी है। बुधवार को आधा सेमी मीटर प्रति घंटे जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ाव का क्रम जारी रहने से गंगा की लहरें तेजी से उपजाऊ भूमि को काट रही हैं। जलस्तर में वृद्धि होने पर कटान पीड़ितों के माथे पर इस बात से बल पड़ने लगा है कि इस वर्ष भी उनकी भूमि कटान की भेंट चढ़ेगी। बुधवार को जलस्तर 59.810 मीटर रहा, जबकि मंगलवार को 59.720 मीटर था। खतरे का निशान 63.05 मीटर है।   
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद में करीब नौ साल से सेमरा, शिवरायकापुरा के साथ ही करंडा के पुरैना, सोकनी,  बयेपुर, कसेरा, और बड़हरिया गांव में कटान का क्रम जारी है। जैसे ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही कटान पीड़ितों इस बात से चिंतित हो जाते हैं कि गंगा मईया इस साल भी हम लोगों को उजाड़ने का काम करेंगी। ऐसा होता भी आया है। अभी तक पुरैना, सेमरा और शिवरायपुरा में दर्जनों मकान कटान की भेंट चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन


अधिकांश लोग अभी भी प्राइमरी विद्यालयों सहित इधर-उधर खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हैं।बीते नौ जुलाई से अचानक गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। 15 सेमी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही थी। बाद में तेजी से घटाव शुरू हो गया था और गंगा का जलस्तर काफी नीचे चला गया था। इसी बीच शनिवार से एक बार फिर से दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वृद्धि की रफ्तार कम जरूर हुई है, लेकिन अब भी आधा सेमी की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे कटान पीड़ितों के माथे पर बल पड़ने लगा है। कटान को रोकने के लिए शासन द्वारा कोई ठोस पहल न किए जाने एक तरफ जहां पीड़ितों के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं धीमी रफ्तार में कटान में शुरु हो गया है।जानकारों का कहना है कि पानी बढ़ने पर मिट्टी कटती है और घटने पर कटी भूमि चट्टान के रूप में गंगा में गिरनी शुरू हो जाती है।


पानी घटने पर कटान के रफ्तार में और तेजी आएगी। पिछले आठ वर्षों में कटान के कहर का आलम यह है कि जहां कभी लोगों की आबादी हुआ करती थी, आज वहां गंगा की धारा बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed