फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sisters-in-law die in road accident in Ghazipur Accident occurred while walking

देवरानी-जेठानी की मौत: सुबह की सैर बनी आखिरी सफर, सड़क हादसे से गांव में पसरा सन्नाटा

Sun, 13 Sep 2026 03:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 13 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

गाजीपुर में सैदपुर-भीमापार मार्ग पर इस्माईलपुर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह टहलने निकली देवरानी और जेठानी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Sisters-in-law die in road accident in Ghazipur Accident occurred while walking
दोनों महिलाओं की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में सैदपुर-भीमापार मार्ग पर इस्माईलपुर (कोटिशा) गांव के पास रविवार की भोर टहलने निकली देवरानी-जेठानी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में देवरानी खुशबू देवी (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जेठानी कृति (35) ने वाराणसी ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। एक साथ दो महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा रहा।

विज्ञापन


मृतका कृति के पति विनोद ने बताया कि इस्माईलपुर कोटिशा गांव निवासी खुशबू देवी (30) पत्नी प्रमोद कश्यप अपनी जेठानी कृति (35) पत्नी विनोद कश्यप के साथ रविवार की भोर रोजाना की तरह टहलने निकली थीं। दोनों सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सैदपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया, जिससे दोनों महिलाएं उछलकर सड़क से दूर जा गिरीं।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; हरितालिका तीज: ब्रह्म मुहूर्त से प्रदोष काल तक महिलाएं करेंगी शिव व पार्वती की पूजा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद खुशबू देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृति को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर किया गया। विनोद के अनुसार, 108 एंबुलेंस से वाराणसी ले जाने की तैयारी के दौरान ही कृति ने भी दम तोड़ दिया।

Sisters-in-law die in road accident in Ghazipur Accident occurred while walking
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दोनों महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका कृति के पति विनोद की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

इस भी पढ़ें; आजमगढ़ में एटीएस की दूसरी बड़ी कार्रवाई: साढ़े तीन महीने में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल नेटवर्क पर निगाह
 
मुंबई में हैं खुशबू के पति, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
खुशबू के पति प्रमोद कश्यप ड्राइवरी का काम करते हैं और वर्तमान में मुंबई में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। खुशबू अपने पीछे सात और पांच वर्ष के दो बच्चों को छोड़ गई हैं। वहीं कृति की कोई संतान नहीं थी। कृति के पति विनोद भी ड्राइवरी का काम करते हैं और घटना के समय गांव में ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed