फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Singer filed suit against two including former member

गायिका ने पूर्व सभासद सहित दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Singer filed suit against two including former member
औड़िहार। वाराणसी की एक गायिका ने वीडियो वायरल करने में मंगलवार की रात पूर्व सभासद सहित दो के खिलाफ छेड़खानी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी गायिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते छह मई को पूर्व चेयरमैन शशि सोनकर से मिलने के लिए नगर पंचायत कार्यालय आई थी। सुबह दस बजे वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, लेकिन चेयरमैन के देर से आने के कारण इंतजार किया। चेयरमैन करीब सवा 11 बजे कार्यालय आए तो उनसे बातचीत की। इसके बाद वाराणसी जाने को बस पकड़ने के लिए कपड़े की दुकान के सामने खड़ी थी। महिला का आरोप है कि वाराणसी से बस से उतरकर नगर पंचायत कार्यालय जाने के दौरान एक व्यक्ति बाइक से मेरे इर्द-गिर्द घूम रहा था। बस का इंतजार कर रही थी, तब भी वह व्यक्ति वीडियो बना रहा था। शक होने पर उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया। आठ दिन बाद 23 मई को वीडियो वायरल होने का पता चला तो याद आया कि यह वीडियो उक्त व्यक्ति ने सैदपुर में बनाया था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस से पता किया। प्रभारी कोतवाल हैदर अली ने बताया कि महिला की तहरीर पर पूर्व सभासद राजेश सोनकर और सुभाष सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। इधर पूर्व सभासद राजेश सोनकर ने बताया कि मुझे फंसाने की साजिश पूर्व चेयरमैन की है। फंसाने की नियत से महिला के माध्यम से मुकदमा कराया है। मुझपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed