फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Showcase of exhibition in exhibition

प्रदर्शनी में दिखी विकास की झलकी

Sun, 27 May 2018 11:26 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Sun, 27 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर रविवार को शहर के लंका मैदान में गतिशील गाजीपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोहपूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की ओर से कराए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के चार वर्षों के कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्यकाल का शनिवार को चार वर्ष पूरा हो गया। इस अवसर पर जिले के सांसद एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की ओर से कराए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी आज लंका मैदान में लगाई गई थी। गतिशील गाजीपुर नामक इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी का एक-एक कर अवलोकन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न विभाग कानकोर, बीएसएनएल, रिलायंस, सिडवी, आरवीएनएल, इंटेल, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों की ओर से 26 स्टॉल लगाए गए थे। इसके बाद 100 से ज्यादा सांसद निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विकास खंडों में उनके प्रयास से कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से मुलाकात कर उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर राज्यमंत्री की ओर से कराए गए विकास कार्यों के चलचित्र को भी उपस्थित लोगों ने देखा। सरकार के विकास कार्यों की इस प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी रहे।


कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, रत्नाकर दीक्षित, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, विधायक डॉ. संगीता बलवंत, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, नपा चेयरमैन सरिता अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, निजी सहायक सिद्धार्थ राय, मंत्री प्रतिनिधि सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, अखिलेश सिंह, अजय राय दारा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विभा पाल, डॉ. व्यासमुनी राय, ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी आदि मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed