फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shot and killed Saraf

गोली मारकर सराफ की हत्या

Tue, 28 Apr 2015 11:41 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 28 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shot and killed Saraf

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुहां गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास मंगलवार

विज्ञापन
की देर शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर सराफ लल्लन वर्मा (50) की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीण बिफर पड़े।


 घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच में काफी देर तक जिच होती रही। इस बीच ग्रामीणों ने गाजीपुर कासिमाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया जो देर रात तक जारी था। चर्चा थी कि बदमाश सराफ का जेवर भरा बैग लूट ले गए हैं।


मृत सराफ गंगौली गांव निवासी विश्वनाथ वर्मा का पुत्र था। वेदबिहारी पोखरा पर उसकी दूकान है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दूकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले खजुहा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में तीन गोली लगने से लल्लन की मौके पर ही मौत हो गई।

 गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बाइक सवार भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, तो लोग भड़क गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक लल्लन के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह शव पुलिस को नहीं देंगे।

इसे लेकर पुलिस और ग्रामीणों में काफी देर तक जिच होती रही। चक्का जाम के चलते गाजीपुर कासिमाबाद मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना था कि अभी तक मुझे इसकी सूचना नहीं मिली है। बाद में उनके निर्देश पर जिला पुलिस बदमाशों की घेरेबंदी में जुट गई।

कप्तान का कहना था कि सराफ की हत्या लूट के इरादे से की गई है या फिर मामला कुछ और है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। किंतु घटनास्थल पर यह चर्चा आम थी कि बदमाश सराफ का आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए हैं। वहीं लल्लन की हत्या की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी चिंता देवी सहित परिवारीजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया था। मृत सराफ को चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। देर रात तक पुलिस शव को कब्जे में लेने के प्रयास में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed