{"_id":"5eb699288ebc3e906d3ce2ae","slug":"short-time-given-to-shops-of-essential-commodities-ghazipur-news-vns5240261111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को दिया गया अल्प समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को दिया गया अल्प समय
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की आपात बैठक स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें महामंत्री अनीस अहमद ने बताया कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में छूट देने के संबंध में गाइडलाइन जारी की है। इस क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से शराब की दुकानों को खोलने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त समय देते हुए छूट दी गई है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को अल्प समय दिया गया है। गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को नजरअंदाज किया गया है।
जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि शराब की दुकानों को खोलने के लिए पर्याप्त समय मिलने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का कितना पालन हो रहा है। उससे न्यूनतम से न्यूनतम भीड़ व्यवसायिक दुकानों पर होती है। दुकान खोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। उपाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार, पूर्णतया छूट नहीं मिल रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक अग्रहरि ने कहा कि लॉकडाउन के 44वें दिन भी दुकान न खुलने से आवश्यक वस्तुओं की मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आवश्यक एवं गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को पर्याप्त समय देते हुए चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से खोलने के लिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अनुमति प्रदान करें। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विकास नारायण भी उपस्थित थे।