{"_id":"581384474f1c1b2f77bc5637","slug":"shopping-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खरीदारी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को जमकर खरीदारी हुई। सोने-चांदी के आभूषण के साथ वाहन और बर्तन ही नहीं इलेक्ट्रानिक्स के कारोबारियों ने अच्छा व्यवसाय किया। अनुमान है कि देर शाम तक पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
सुख, समृद्धि एवं उल्लास के पर्व धनतेरस पर हर घर से कुछ न कुछ खरीदारी कर शुभ काम किया गया। धन के देवता भगवान कुबेर तथा आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा की गई। लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा वाले चांदी के सिक्के की खूब बिक्री हुई। सोने-चांदी एवं हीरे के आभूषण पर कई तरह की छूट कारोबारी दे रहे थे। हालांकि अन्य आभूषणों की अपेक्षा खासकर चांदी के विक्टोरिया मार्का सिक्के और चांदी के आभूषणों की मांग रही।
बड़े बर्तनों की बजाय छोटी तथा उपयोगी आईटम बिके। बाजार के बदलते ट्रेड के चलते इस बार नान स्टिक के बर्तनों की भी बिक्री हुई। स्टील का लोटा, गिलास, कटोरी आदि तो पीतल के भी बर्तनों की मांग बनी रही। सोने की अपेक्षा चांदी के वस्तुओं की मांग अधिक बनी रही। शुभ दिन होने के कारण शादी-विवाह के मद्देनजर भी लोगों ने आर्डर दिए। मिश्र बाजार, महुआबाग, महाजन टोली, चीतनाथ, प्रकाश टाकिज आदि मुहल्लों में स्थित सर्राफा की दूकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
सोने के बड़े आभूषणों के साथ ही हल्के सामानों जैसे, कील, नथुनी, झुमका आदि की भी बिक्री हुई। चांदी के सिक्के, नोट, पायल तथा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को भी लोगों ने खरीदा। दीपावली पर पूजा-पाठ के लिए प्रमुख रुप से माता लक्ष्मी तथा प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्तियों की भी खूब खरीददारी हुई। शहर के सभी स्थानों पर मिट्टी तथा चीनी मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की बिक्री के लिए दुकानें सजाई गई थी।
वाहन एजेसियों पर ग्राहकों का दबाव बना रहा। जमानिया मोड़ स्थित द हिंद बजाज के प्रोपराइटर सुहेल अनवर रिशु ने बताया कि धनतेरस पर 80 बाइकों की बिक्री की गई। बुकिंग 250 बाइकों दिपावली तक बिक्री तक लक्ष्य है। वंशीबाजार स्थित होंडा एजेंसी के मैनेजर एसटी हसन ने बताया कि धनतेरस पर सौ बाइकों की बिक्री की गई। रिद्धि आटो मोबाइल वंशीबाजार प्रोपराइटर इमरान ने बताया कि दस यामहा बाइक की बिक्री करने के साथ ही आठ बाइकों की बुकिंग की गई।
उधर, फर्नीचर बाजार भी चटख रहा। लकड़ी के फर्नीचरों के साथ ही प्लास्टिक की कुर्सी-मेज स्टूल, कंप्यूटर मेज, कंप्यूटर टेबुल की भी खरीददारी हुई। महुआबाग स्थित रहमती फर्नीचर के मुअज्जम उर्फ बाबू ने बताया कि उनकी दूकान पर ग्राहकों के लिए आफर भी उपलब्ध कराया गया।