{"_id":"6630c712dc556eb14f0aa6d1","slug":"shackles-removed-from-feet-of-patients-of-illegally-operated-mental-asylum-in-ghazipur-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अवैध रूप से संचालित पागलखाने के सभी मरीजों के पैर से निकाली गई बेड़ी, चार भेजे गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अवैध रूप से संचालित पागलखाने के सभी मरीजों के पैर से निकाली गई बेड़ी, चार भेजे गए घर
Tue, 30 Apr 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:55 PM IST
सार
गाजीपुर में अवैध रूप से संचालित मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती सभी लोगों के पैर से बेड़ियां निकाली गईं। इसके साथ ही चार लोगों को घर भेज दिया गया, जबकि दो के परिजनों का इंतजार है।
विज्ञापन
मेंटल हॉस्पिटल के बाहर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा रोड के किनारे अवैध तरीके से संचालित सहारा जन कल्याण मेंटल हॉस्पिटल (मानसिक चिकित्सालय) में भर्ती 6 मरीजों के पैर से बेड़ी खोल दी गई है। इनमें चार को उनके परिवार के लोगों के साथ घर भेज दिया गया है। जबकि दो के परिवार के लोगों को बुलाया गया है। बता दें कि अवैध रूप से संचालित इस हॉस्पिटल में लोगों को बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। भर्ती करने के साथ पैर में लोहे की मोटी बेड़ी डालते थे।
विज्ञापन
विभाग का दावा है जमानिया क्या पूरे जिले में मेंटल हॉस्पिटल नहीं है, जबकि यह अस्पताल जमानिया सीएचसी से करीब तीन और पीएचसी से छह किमी दूरी पर संचालित है। इसके बारे में आसपास के जिलों के अलावा बिहार तक के लोगों को जानकारी थी।
विज्ञापन
इस अस्पताल में बंद सभी छह मरीज खुद को स्वस्थ बता रहे हैं। ये भी बताया कि यहां हमें दवा और खाना मिलता है। कुछ भी गलत करने पर डंडे से पीटा जाता है। दो दिन पहले अवैध रूप से संचालित सहारा जन कल्याण मेंटल हॉस्पिटल में हाथ में बेड़ी पहनाते समय गर्दन दब जाने से मरीज विकास कुमार की मौत हुई थी। इस मामले में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी विजय नारायण पाठक और उसके पुत्र सुनील पाठक को जमानिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन