फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Set control room

कंट्रोल रूम की स्थापना करें

Fri, 07 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Set control room
गंगा घाट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी संजय खत्री।
श्रावण मास में कावंरियों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को सैदपुर के बूढ़े महादेव घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को आदेश दिया कि पूर्व में ही कंट्रोल रूम की स्थापना कर ली जाए। रोस्टर के अनुसार लेखपाल, सफाई कर्मी तथा पुलिस बल तैनात किया जाए।       
विज्ञापन


मंदिर की प्रबंध समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि यहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। स्वयं सेवक एवं स्काउट गाइड के बच्चों को भी व्यवस्था में लगाया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि घाट पर बांस-बल्ली एवं बड़ी नावों की बैरिकेटिंग की जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। आवश्यकतानुसार गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैदपुर को घाटों के किनारे एवं कावंरियों के रास्ते को साफ रखने एवं विद्युत विभाग के अभियंता को घाट एवं रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बाबा बूढ़े महादेव का पूजन-अर्चन भी किया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार, राजस्वकर्मी एवं स्थानीय नागरिक तथा मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed