फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Selection of 12 beneficiaries under Chief Minister

Ghazipur News: मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 12 लाभार्थियों का चयन

Sat, 03 Feb 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Selection of 12 beneficiaries under Chief Minister
गाजीपुर। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 12 लाभार्थियों का चयन किया गया है। ऑनलाइन कुल 46 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 12 का चयन किया गया है। योजना के तहत जिनके पास चार वर्ष पट्टे के तालाब हैं, उनको मत्स्य पालन के लिए 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। परियोजना लागत चार लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। मंशा यह भी है कि जिले में अच्छी किस्म के मछली की उपलब्धता हो, ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर इसका लाभ मिल सके। इसी क्रम में चालू वित्तीय वर्ष 2023-2024 में योजना से लाभान्वित करने के लिए 12 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसको लेकर प्रस्ताव छह महीने पहले शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। जिसके क्रम में 46 लोगों ने आवेदन किया था। पात्रता की शर्तों के आधार पर 12 लोगों का चयन किया गया है। सब्सिडी की धनराशि सीधे तौर पर लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य मछली पालन को बढ़ावा देना है। योजना के तहत 12 लोगों को चयनित किया गया है। - सपना पुरी, सीईओ मत्स्य पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed