{"_id":"5e973f058ebc3e72b32d04a0","slug":"searching-sampling-ghazipur-news-vns5205171124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों की खोज कर की जा रही सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों की खोज कर की जा रही सैंपलिंग
विज्ञापन
गाजीपुर। बुधवार को भी जिले भर में 12 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें अधिकतर लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग ही हैं। हालत यह है कि स्वास्थ्य विभाग को जहां भी संदिग्ध समझ में आ रहा है वह लोगों की सैंपलिंग कर रहा है। मंगलवार को जिला जेल के पांच कैदियों सहित कुल 18 लोगों के सैंपल लिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 226 सैंपल भेजे गए हैं जिसमें से 64 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें पांच मरीज पहले ही मिल गए थे इसके बाद सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही आ रही है। खास बात यह है कि कोरोना ड्यूटी में लगाए गए छह चिकित्सक सहित 21 लोगों के भी सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
जिले से भेजे जा रहे कोरोना के संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आने का क्रम बना हुआ है। बुधवार को 27 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिससे प्रशासन को राहत है। करीब बीस दिनों से जिले में एक भी मरीज नहीं मिला जिससे लोगों में राहत है। सबसे पहले शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों में तीन पाजिटिव आए। अगले ही दिन दिलदारनगर में भी वह दो मरीज मिले जो इन जमातियों से मिले-जुले थे तथा वहां के जलसे में शामिल हुए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया तथा गतिविधियों का पता लगाकर हर ओर से इनकी खोज की गई जो भी संदिग्ध दिखे उनकी सैंपलिंग की गई। दिलदारनगर में पुलिस ने 29 लोगों की सूची तैयार की। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि एक-एक सैंपल पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। बस सतर्क रहें और घरों में रहें।