फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM seized six tractors and one JCB

छह ट्रैक्टरों एवं एक जेसीबी को एसडीएम ने किया सीज

Wed, 20 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM seized six tractors and one JCB
सेवराई अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सेवराई तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव के करवनिया का डेरा मौजा में अवैध खनन माफियाओं के द्वारा घर में प्रयोग के लिए गए परमिशन के आड़ में मिट्टी का अवैध कारोबार किया जा रहा था। माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर जेसीबी लगाकर कई ट्रैक्टरों पर मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने कार्रवाई करते हुए सभी छह ट्रैक्टरों एवं एक जेसीबी को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि किसी भी दशा में क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। अवैध खनन की शिकायत पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में मौके से कई ट्रैक्टर चालक मिट्टी गिरा कर भाग गए हैं, जबकि छह ट्रैक्टर चालकों को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया गया है। साथ ही खुदाई में प्रयुक्त हो रही जेसीबी को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस को सभी वाहनों को सीज करते हुए खनन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

घर का परमिशन के तहत हो रहा था अवैध कार्य
सेवराई। एक ट्रैक्टर चालक द्वारा परमिशन की बात बताई गई, जिस पर एसडीएम ने उसे फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी। बताया कि घर में कार्य के नाम पर परमिशन लेकर अवैध रूप से जेसीबी के जरिए मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। संबंधित का परमिशन रद्द करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से हुए इस कार्रवाई में संबंधित खनन माफियाओं एवं ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा हुए इस कार्रवाई में छह ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी को सीज किया गया है। एसडीएम द्वारा मिले निर्देश के क्रम में करीब पांच लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।- अरविंद कुमार, खनन अधिकारी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed