फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpio loaded with animals collided with an electric pole, smuggler absconded

Ghazipur News: पशु लदी स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराई, तस्कर फरार

Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Scorpio loaded with animals collided with an electric pole, smuggler absconded
जमानिया। लमुई-चक्काबांध मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने 33 हजार विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इसमें तस्करी के लिए चार पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने स्काॅर्पियो को कब्जे में लेने के साथ पशुओं को गोशाला भेज दिया। साथ ही आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई। चंदौली पुलिस एक स्काॅर्पियो का पीछा कर रही थीं। इस दौरान लमुई-चक्काबांध मार्ग स्थित एक विद्युत पोल से वाहन टकरा गई। संयोग था कि विद्युत तार टूटकर नीचे नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेने के साथ उसमें लदे चार पशुओं को बरामद कर गोशाला भेज दिया। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed