{"_id":"64f4cd9a44ea8026700e6391","slug":"schools-opened-even-on-holidays-students-took-a-pledge-for-cleanliness-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2992-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छुट्टी के दिन भी खुले विद्यालय, विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छुट्टी के दिन भी खुले विद्यालय, विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के तीसरे दिन रविवार को रेवतीपुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता, शपथ और अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पहली सितंबर से 15 सितंबर तक प्रतिदिन इस अभियान के तहत अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पड़ने वाले त्योहारों मसलन जन्माष्टमी एवं बारावफात की भी कोई छुट्टी नहीं होगी और न ही रविवार को भी स्कूल बंद नहीं होंगे।
इस दौरान छात्रों व अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एआरपी संत कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय पर साफ-सुथरे परिसर स्वच्छ शौचालय विषय आदि पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
छात्रों के लिए निबंध, स्लोगन, कविता लेखन तथा पेंटिंग आदि की प्रतियोगिता आयोजित होनी है। छात्रों, शिक्षकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी है। इस अवसर पर राम प्रवेश यादव, अखिलेश गौतम, चंद्रशेखर यादव, मोनिका राय आदि मौजूद रहे। संवाद