फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   school

कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा अव्वल

Thu, 25 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
school
प्राथमिक विद्यालय मौधिया के परिसर में गुरुवार को लगे टीएलएम मेला में लगा - फोटो : GHAZIPUR
सादात। प्राथमिक विद्यालय मौधिया के परिसर में बृहस्पतिवार को टीएलएम मेला आयोजित हुआ। इसमें न्याय पंचायत मौधिया के कुल छह प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के अध्यापकों ने स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रस्तुतीकरण करके अपनी कला कौशल और गुणवत्ता का परिचय दिया। इसमें कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा पहले, प्राथमिक विद्यालय कुन्दुर्सीपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय टड़ियाव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सोनबरसा के अध्यापक अंबिका यादव ने गणित से संबंधित श्रेष्ठ टीएलएम प्रस्तुत कर अपने विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कुन्दुर्सीपुर की अध्यापिका सुमन मौर्या और सुधा कुशवाहा ने वाटर जल च्रक और किडनी रक्त संचार का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। टड़ियाव के अध्यापक विश्वजीत यादव ने अक्षरों, सप्ताह, पहाड़ा का ज्ञान कराने से संबंधित टीएलएम प्रस्तुतीकरण करके अपनी योग्यता का परिचय दिया। मेला में कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द को चतुर्थ और प्राथमिक विद्यालय मौधिया एवं पहाड़पुर को संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल हुआ। मुख्य अतिथि राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टीएलएम से शिक्षण आसान बनता है। सभी अध्यापकों को टीएलएम तैयार करने में रुचि दिखानी चाहिए। टीएलएम मेला में अध्यापिका सरिता यादव, सुमन मौर्या, सुधा कुशवाहा, सांत्वना यादव, सुनीता यादव, सुशीला यादव, नीलम मिश्रा, सीमा राजभर, लालमणि यादव, चंद्रभान सिह, राघव प्रसाद शर्मा, सुनील कुमार, साहब राम, शिवाजी यादव ने अपना-अपना टीएलएम प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक अंबिका यादव, विमला यादव, राजेश कुमार यादव, विरेंद्र कुमार भारद्वाज, राकेश सिंह यादव, रामअवध राम, अनिल कुमार कुशवाहा ने मेला में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक विमला यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed