{"_id":"6a91df9b3fb2412a440fdb1d","slug":"firs-registered-against-22-eve-teasers-action-taken-against-three-under-the-goonda-act-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-159112-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 22 शोहदों के खिलाफ प्राथमिकी, तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 22 शोहदों के खिलाफ प्राथमिकी, तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत 22 शोहदों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जबकि 2500 से ज्यादा को सख्त चेतावनी दी गई। जबकि 78 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत तीन दिवसीय विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों व शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस गश्त किया। महिलाओं से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों (सिविल ड्रेस) और वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों पर नजर रख रही हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर अवांछित रूप से घूमने वाले, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त युवकों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जनपद स्तर पर 22 शोहदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही 78 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है और तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि ऐसे 403 स्थानों पर 3754 व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 2611 व्यक्तियों को चेतावनी भी दी गई है।