{"_id":"6a91dfd1ba2644770b0aa0cb","slug":"opd-sees-rise-in-patients-with-dizziness-and-vomiting-alongside-viral-fever-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-159095-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ओपीडी में वायरल बुखार के साथ चक्कर और उल्टी के भी बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ओपीडी में वायरल बुखार के साथ चक्कर और उल्टी के भी बढ़े मरीज
विज्ञापन
गाजीपुर। कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी सीधे सेहत पर असर डाल रहा है। ऐसे में लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। यही नहीं बुखार के बाद चक्कर और उल्टी की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि ओपीडी और आपातकक्ष में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि करीब 200 लोग वायरल बुखार से पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने एहतियात और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
यही नहीं आपातकक्ष में भी ऐसे मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉ. केएन चौधरी ने बताया कि मेडिसिन विभाग की ओपीडी में ऐसे मरीजों की प्रतिदिन संख्या 150 से 200 पहुंच जा रही है। मरीजों को दवा देने के साथ ही आराम करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही बारिश का मौसम होने केे कारण लोग फिल्टर का पानी या उबाला हुआ पानी पिएं।
साथ ही गर्म और संतुलित आहार का सेवन करें। इसके अलावा लोगों सुबह या शाम के समय नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास जरूर करें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि वायरल बुखार के साथ-साथ चक्कर आने की समस्या से पीड़ित मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सकों को तत्काल उपचार मुहैया कराने का निर्देश है।