{"_id":"66c261131d7be01dba00b8e4","slug":"sawan-so-far-four-and-a-half-lakh-shiva-devotees-have-visited-mahahar-dham-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-119260-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन: महाहर धाम में अब तक साढ़े चार लाख शिवभक्तों ने किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन: महाहर धाम में अब तक साढ़े चार लाख शिवभक्तों ने किया दर्शन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों पर देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रहेगी। जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कावंड़िया शहर में पहुंचते रहे। यहां अंतिम सोमवार को 50 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। ददरीघाट और चीतनाथ घाट पर स्नान करने के बाद कांवड़ियों का जत्था पैदल महाहर धाम के लिए रवाना हो गया। उनकी रवानगी का क्रम रात तक चलता रहा। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, अब तक साढ़े चाल लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं। खूब दान भी किया गया। इसकी गिनती सावन बाद की जाएगी। महाहर धाम से जुड़े लोगों के मुताबिक वर्ष 2022 में डेढ़ लाख लोगों ने जलाभिषेक किया था। पिछले साल साढ़े तीन लाख शिवभक्तों ने महादेव का दर्शन किया था। इस बार भक्तों की भीड़ बढ़ गई।
वहीं, अंतिम सोमवार पर शहर के सभी शिवालयों में भोर से ही पूजन सिलसिला शुरू हो जाएगा। महाहर धाम में जलाभिषेक करने के लिए कावंड़िये रविवार को ही पहुंच चुके थे। कावंड़ियों ने ददरीघाट एवं चीतनाथ घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद कांवड़ में जल भरकर महाहर धाम के लिए रवाना हो गए।
शिव भक्त पूरे रास्ते हर-हर महादेव एवं बोल-बम का जयघोष करते रहे। भोर में वह भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर उन्हें जलाभिषेक करेंगे। इसी तरह शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में भी आज देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रहेगी। कावंड़ियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था। सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर महिला एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। संवाद