{"_id":"6a6fa42de47104649a03ad22","slug":"saplings-planted-with-a-pledge-to-protect-the-environment-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-157309-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोपे पौधे
विज्ञापन
कामाख्या धाम में पौधारोपण करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत- क्लब
गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर की ओर से रविवार को गहमर स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर धाम में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अजीत प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब की अध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देने का आधार भी हैं। गहमर थाना प्रभारी नंदकुमार तिवारी तथा चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
डायरेक्टर क्लब सर्विस संजीव कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव सुमन सर्राफ, बरुन अग्रवाल, संजर नासिर, अजय सर्राफ, राजेश प्रसाद, सैयद जीशान जिया आदि उपस्थित रहीं।