फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanjay Tiwari took oath as President and Neil Gagan took oath as General Secretary.

Ghazipur News: संजय तिवारी ने अध्यक्ष और नील गगन ने महासचिव पद की ली शपथ

Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Tiwari took oath as President and Neil Gagan took oath as General Secretary.
कासिमाबाद। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सत्य और निष्ठा की शपथ उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद की ओर से गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष संजय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानिश सिद्दीकी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, महासचिव नील गगन, सह सचिव दामोदर यादव, कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार गौतम, सचिव चंद्रजीत भारद्वाज को पद और गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी राजेश प्रसाद ने दिलाई। आप को बता दें कि संजय तिवारी तहसील बार एसोसिएशन कासिमाबाद इकाई का चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। तहसीलदार जया सिंह ने कहा यहां पर मुझे यहां पर बार और बेंच का जो समन्वय दिखाई दिया है, आशा करती हूं कि भविष्य में इसी तरह का समन्वय बना रहे। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जनता परेशान न हो, इसके लिए अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए न्याय देने की कृपा करें। कहा कि मेरा पूरा जीवन पीड़ित और परेशान लोगों के लिए संघर्ष में ही व्यतीत होता है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनुराग यादव, कौशल चौरसिया, मुहम्दाबाद सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक राय, विनोद सिंह, संतोष कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed