फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanjay Rai Sherpuria honored for setting up Wood Bank

कोरोना काल में लकड़ी बैंक की स्थापना के लिए सम्मानित हुए संजय राय शेरपुरिया

Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Rai Sherpuria honored for setting up Wood Bank
यूथ रूरल एंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन की ओर से रविवार को शहर के एक होटल में बौद्धिक परिचर्चा और प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना काल में लकड़ी बैंक की स्थापना करने पर फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय शेरपुरिया को सम्मानित किया गया। साथ उनकी पुस्तक ‘हिंदू धर्म की धरोहर भारतीय संस्कृति’ पर बुद्धिजीवियों ने चर्चा की।
विज्ञापन

भारत अध्ययन केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि सनातन धर्म ने विश्व को आध्यात्मिक राह दिखाने में महती भूमिका अदा की है। ऐसे में हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने पुस्तक को सराहा। पवहारी बाबा आश्रम के मुख्य संरक्षक महाराज अमरनाथ ने शेरपुरिया की पुस्तक में भारतीय संस्कृति की संपूर्ण झलक मिलती है। इस पुस्तक को लिखकर संजय राय शेरपुरिया ने भारतीय सनातनी परंपरा को आगे ले जाने की दिशा में बड़ा काम किया है।
विज्ञापन

वहीं संजय राय और उनकी टीम ने कोरोना काल में लकड़ी बैंक की स्थापना, टेलीमेडिसिन, ऑक्सीजन, कंसंट्रेटर और दवाओं का वितरण किया था। इसकी सराहना करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया नाम की संस्था ने संजय राय शेरपुरिया और उनकी टीम को किया। इस दौरान संस्था के निदेशक पावन सोलंकी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में फाउंडेशन की ओर से पिछले दिनों आयोजित रोजगार मेले में चयनित बच्चों को टेलोसिटी इंडिया के सीईओ केतन ने चयन-पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में शेरपुरिया ने कहा कि उन्हें सही मायने में उस दिन फक्र होगा जिस दिन जिला बेरोजगारी से मुक्त हो जाएगा। वे सम्मान को अपनी टीम और समाज को समर्पित करते हैं। आज के युवाओं को उद्यमी होने की दिशा में भी काम करने की आवश्यकता है। उद्यमी बनकर वे नौकरी देेने वाला बन सकते हैं। इसका जज्बा युवाओं में होना चाहिए। इस दौरान दौरान संजय राय के सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें साक्षरता मिशन के अध्यक्ष संजीव सिंह ने भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed