फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanitizing the corners of the hot spot area

हाट स्पाट एरिया में किया जा रहा सैनिटाइज

Thu, 16 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sanitizing the corners of the hot spot area
लाकडाउन के दूसरे चरण में शहर के महुआबाग में सेनेटराइज करते फायर कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के रेड जोन एरिया तथा सभी हॉट स्पॉट पर जरूरी कवायदें की जा रही हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आने जाने वाली हर जगह और कोने-कोने तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। इन इलाकों में आने वाले घरों में सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। अब चिह्नित लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अग्निशमन विभाग की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों के सैनिटाइजेशन का क्रम बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद, मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज, पुलिस चौकी, जलकल विभाग मार्ग, सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी बैरक, आरपीएफ बैरक के साथ बस स्टैंड मार्गों को अग्निशमक विभाग के कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया। अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को समाप्त करने के लिए युद्धस्तर पर शहर को सैनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। अभी यह क्रम लगातार बना रहेगा। इधर, जिले के सभी छह हाट स्पाट इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। इस पर नजर रखने के लिए तीन शिफ्टों में 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर होम डिलिवरी के लिए नंबर भी जारी कर दिया गया है। शहर के महुआबाग, नखास चौराहा, मछलीबाजार, टाउनहाल, बरबरहना आदि इलाका और दिलदारनगर के मरकजी मस्जिद, चिउटहां आदि इलाके सील हैं। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, हाटस्पाट बनाए गए एरिया में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। मरकजी मस्जिद, जामा मस्जिद तथा मदीना मस्जिद, अरंगी गांव के मरकज मस्जिद के एरिया के लोग घरों में ही कैद रहे। कुल 17 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को भी आसपास दवा का छिड़काव किया गया। घरों में सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। अब चिह्नित सात सौ लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हॉट स्पॉट इलाके में जरूरी कवायदें की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed