फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sand loaded trolley overturned, tractor fell in river breaking railing

बालू लदी ट्राली पलटी, रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा ट्रैक्टर

Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sand loaded trolley overturned, tractor fell in river breaking railing
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुरानीगंज स्थित टौंस नदी के पुल पर बुधवार को बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली का गुल्ला टूट गया। हादसे में ट्राली पलट गई, जबकि रेलिंग तोड़ते हुए ट्रैक्टर 30 फीट नीचे नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई। रसूलपुर निवासी चालक निरंजन यादव ट्रैक्टर-ट्राली पर बालू लादकर गांव जा रहे थे। पुरानीगंज स्थित टौंस नदी के पुल पर अचानक बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली का गुल्ला टूट गया। अभी चालक कुछ समझ पाता तब-तक बालू लदा ट्राली मौके पर ही पलट गया। जबकि ट्रैक्टर रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। किसी तरह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। संयोग अच्छा रहा कि घटना के बाद कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी मंगाकर ट्राली को सीधा करवाया और ट्रैक्टर को निकलवाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed