फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salute to Rajiv on Sadbhavna Diwas

सद्भावना दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Salute to Rajiv on Sadbhavna Diwas
रजदेपुर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में शनिवार को मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वी जयंती पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। राजीव गंभीर व्यक्तित्व के साथ आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भूत क्षमता वाले व्यक्ति थे। वे देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार का प्रयोग, कंप्यूटर क्रांति, जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना, पंचायती राज की स्थापना, इंदिरा आवास योजना एवं दूर संचार क्रांति जैसे कार्य किए। भारत की एकता को बनाए रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है 21वीं सदी के भारत का निर्माण। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. मार्कंडेय सिंह, पूर्व अध्यक्ष शफीक अहमद, लाल साहब यादव, बटुक नारायण मिश्र, अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नईम प्रधान ने राजीव गांधी की जयंती पर ब्लाक के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम किया। इस अवसर पर नईम प्रधान ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का रोडमैप देश के सामने रखा था। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देवनरायन सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। लोगों ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी के बताए हुए मार्गों पर चलकर अपने जीवन को पुरुषार्थ बनाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता सर्वानंद चौबे, रूद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed