{"_id":"60aa3d0f801b99585301a78b","slug":"safari-entered-into-a-truck-parked-in-ghazipur-inter-college-manager-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा : खड़ी ट्रक में घुसी सफारी, इंटर काॅलेज के प्रबंधक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : खड़ी ट्रक में घुसी सफारी, इंटर काॅलेज के प्रबंधक की मौत
Sun, 23 May 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 May 2021 05:01 PM IST
सार
शेखपुर गांव के सामने फोरलेन पर हुआ हादसा, चालक गंभीर रुप से हुआ घायल
विज्ञापन
इंटर कालेज के प्रबंधक बासुदेव यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के सामने फोरलेन पर खड़ी ट्रक में रविवार की दोपहर एक बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित सफारी घुस गई। हादसे में एक निजी इंटर काॅलेज के प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी अलगू इंटर काॅलेज के प्रबंधक बासुदेव यादव (58) सफारी वाहन से सुबह गाजीपुर गए थे। वहां से वह वापस घर आ रहे थे। शेखपुर गांव के सामने फोरलेन पर खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार अनियंत्रित सफारी जा घुसी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसी तरह सफारी में फंसे चालक एवं प्रबंधक को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रबंधक के शव को कब्जे में लेकर थाने आई। जबकि गंभीर रुप से घायल चालक दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी राजू शर्मा (35) को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर सड़क हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।