फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   saamaany gyaan pratiyogita ka parinaam ghoshit

गाजीपुर: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Fri, 17 Feb 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
saamaany gyaan pratiyogita ka parinaam ghoshit
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में दिसंबर माह में बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम प्रधान कार्यालय पीरनगर पर क्लब के पीआरओ सूर्यरेख मणि तथा परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घोषित किया। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में सेंट मेरीज कांवेंट स्कूल के सृजन पार्थ तथा आयुष कुमार सिंह संयुक्त रुप से पहले, बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज के शिवम बरनवाल तथा एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के तेजस्वी यादव दूसरे तथा आइडियल पब्लिक स्कूल के मोहम्मद उमर अंसारी का तीसरे पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। शिव्या शाह, अनुष्का प्रजापति, श्रेयांश तिवारी, सृष्टि यादव का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में सेंट मेरीज कांवेंट स्कूल के देवकुमार शर्मा एवं जीसी पब्लिक स्कूल की राशि पांडेय संयुक्त रूप से प्रथम, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभा बिंद द्वितीय, ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल की नेहा मिश्रा तृतीय तथा विकास कुमार गौतम, शिवम राजभर, अंकिता वर्मा का सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। वरिष्ठ वर्ग में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की आराधना प्रजापति तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के राधेश्याम यादव संयुक्त रुप से पहले, सन फ्लॉवर स्कूल के सुजीत यादव दूसरे, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की आंचल राय तीसरे तथा रवि कुमार, प्रियांशु प्रजापति का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। क्लब के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारों का वितरण 26वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रिंकू यादव, डा. जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed