फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RVNL awarded with Award Group

आरवीएनएल को अवार्ड ग्रुप से नवाजा

Tue, 07 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
RVNL awarded with Award Group
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप गौर ने जिले में जारी परियोजना में टाप क्लास क्वालिटी एवं बेहतर टेक्नोलॉजी पर तेजी से कार्य करने के लिए आरवीएनएल को पहली बार ग्रुप अवार्ड से नवाजा है। इसके तहत उन्होंने प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। अवार्ड मिलने की जानकारी पर खुश हुए इंजीनियरों और कर्मचारियों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

ग्रुप अवार्ड से नवाजे जाने के बाद इंजीनियर, कर्मचारी एवं उनके अधिकारी दोगुने उत्साह से परियोजना को जल्द पूरा करने में जुट गए हैं। इसके पहले भी आरवीएनएल को अन्य जगहों पर तीन बार ग्रुप अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

बीते तीन सितंबर को ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के निरीक्षण के सिलसिले में सीएमडी एवं आरवीएनएल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर यहां आए थे। उन्होंने पहले चरण की जारी परियोजना के जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर उन्होंने मातहतों की पीठ भी थपथपाई थी। पहले चरण कि यह परियोजना दो तहसीलों सदर एवं जमानियां के कुल 17 गावों से होकर गुजर रही है। इसमें कुल 2783 किसानों की 35.5310 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसके एवज में रेलवे को मुआवजे के रूप में किसानों को दो अरब 10 करोड़ 56 लाख 38 हजार 868 रुपये अदा करने हैं। आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि सीएमडी के ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के जारी निर्माण में टाप क्लास क्वालिटी एवं बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ काम करने के लिए आरवीएनएल को एक लाख के ग्रुप अवार्ड के साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed