फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 5.57 lakh returned to 92 victims of cyber fraud.

Ghazipur News: साइबर ठगी के शिकार 92 लोगों के 5.57 लाख रुपये लौटाए

Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.57 lakh returned to 92 victims of cyber fraud.
गाजीपुर। साइबर ठगी के शिकार 92 लोगों को पुलिस की साइबर सेल ने राहत दिलाई है। साइबर अपराधियों के खातों में पहुंची 5,57,044 रुपये की रकम को होल्ड और लीन कराकर विधिक प्रक्रिया के बाद पीड़ितों के मूल बैंक खातों में वापस कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि साइबर सेल ने गृह मंत्रालय के अधीन इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के एमआरएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की। साइबर सेल ने विभिन्न बैंकों, डिजिटल पेमेंट गेटवे और संबंधित वित्तीय संस्थानों से तत्काल समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को बीच में ही होल्ड और लीन कराया।
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम कार्ड नंबर या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के कहने पर एनी डेस्क, टीम वीवर जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने या अनधिकृत क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक पाठक, आरक्षी शिवम सिंह, शुभम सिंह और प्रेमशंकर की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed