फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ronak not wheat purchase centers

गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं रही रौनक

Sat, 01 Apr 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की खरीद कागजों में भले ही पहली अप्रैल से शुरू हो गई है, लेकिन पहले दिन सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जनपद में गेहूं खरीद पखवारे के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। धान की तरह गेहूं की आनलाइन खरीद करने के लिए क्रयकेंद्रों पर सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन


शासन की ओर से जनपद को इस साल गेहूं की खरीद का बंपर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 25 हजार एमटी का लक्ष्य सौंपा गया था और इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 51 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान खरीद की हालत बेहद दयनीय थी। लक्ष्य के सापेक्ष महज सवा सात फीसदी यानी 1809.207  एमटी गेहूं की खरीद 386 किसानों से की गई थी। 
विज्ञापन


इस बार 98 हजार 400 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीद के लिए इस बार 42 क्रयकेंद्र खोले गए हैैं। इनमें विपणन के 16, पीसीएफ के 16, एग्रीकाफ एवं  कर्मचारी कल्याण निगम के 3-3 तथा एनसीसीएफ  के 4 क्रयकेंद्र शामिल हैं। इन संस्थाओं को लक्ष्य आवंटित करने के साथ ही शासन की ओर से समर्थन मूल्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून तक होने वाली खरीद कागजों में भले ही पहली अप्रैल से शुरू हो गई हो लेकिन आज पहले दिन क्रयकेंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ जगहों पर कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे। उनका कहना है कि कई ग्रामीण क्षेत्।ों में अभी गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में इस पखवारे के अंत तक खरीद शुरू होने की संभावना है।


पिछले वर्ष गेहूं बेचने वाले किसानों का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया गया था। इस बार भी आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि सभी क्रयकेंद्र क्रियाशील हो गए हैं। उतराई-छनाई के मद में किसान को केंद्र पर भुगतान करना होगा  जिसकी प्रतिपूर्ति 10 रुपये प्रति कुंतल की दर से आरटीजीएस के माध्यम से  उसके खाते में की जाएगी। केंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed