फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road jammed to remove illegal occupation

अवैध कब्जा हटवाने के लिए सड़क किया जाम

Wed, 06 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road jammed to remove illegal occupation
जखनियां। दिव्यांग साथी की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे दिव्यांगों का समूह मंगलवार को भी सक्रिय बना रहा। पहले सड़क जाम किया, वहां सुनवाई न होने पर एसडीएम आवास पर धरना दिया। बाद में आत्मदाह की चेतावनी देने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दो दिन की मोहलत मांगते हुए दिव्यांगों को शांत कराया। पीड़ित दिव्यांग ने चेतावनी दी कि दो दिन बाद समाधान नहीं हुआ तो वह सीधे सपरिवार आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन केबिन के पास भुड़कुड़ा- गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जनकल्याण विकलांग एव सर्व समाज के तत्वाधान में सुबह दस बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रखा। इस दौरान पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध रहा। काफी इंतजार के बाद अधिकारियों के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने पर दिव्यांगों का दल तहसील में बने उप जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्रा के सरकारी आवास पर नेवादा गांव के दिव्यांग गांधी पांडेय के नेतृत्व में पहुंच गए तथा वहां धरने पर बैठ गए। देर तक इंतजार के बाद कोई सुनवाई नहीं होने पर दिव्यांग गांधी पांडेय ने अपनी दिव्यांग पत्नी, बेटी और बेटा के साथ आत्मदाह करने की घोषणा कर दी। इनका कहना था कि हमारी मांगें नहीं मानी जाती है, तो हम उपजिलाधिकारी के आने पर ही अपने परिवार के साथ उनके आवास के सामने आत्मदाह करेंगे । इसकी भनक लगते ही भुड़कुड़ा के पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिव्यांगों के संगठन के अध्यक्ष राम विजय चौहान, कमलेश राम से वार्ता कर दो दिन का समय मांगा। इस पर दिव्यांग मान गए तथा अपना धरना समाप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed