फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road jam on demand to expose the massacre

लाइनमैन हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर सड़क जाम

Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Road jam on demand to expose the massacre
राजेश चौहान के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कासिमाबाद चौक पर चक्का जाम कर नारेबाजी करते - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मड़ही गांव निवासी लाइनमैन राजेश चौहान की शनिवार को अबूझ हाल में मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के परिजनों ने दोपहर एक बजे कासिमाबाद चौक को जाम कर दिया। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाबुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। इधर पुलिस अब तक हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि राजेश चौहान (40) वर्ष संविदा पर लाइनमैन का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर से निकले थे। दूसरे दिन शनिवार की सुबह परिजनों को उनके मौत की सूचना मिली तो वह रोते- बिलखतेघटनास्थल पर पहुंच गए। राजेश चौहान का शव घर से तीन मीटर दूर खजूरगांव मठिया गांव निवासी सोना खरवार की झोपड़ी में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक की बाई आंख फूटी गई थी और रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन

सुबह मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और घटना के पर्दाफाश की मांग करने लगे। इसके बाद दोपहर एक बजे कासिमाबाद चौक को जाम कर दिया। आधा घंटा बाद पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वारादात के 24 घंटे से ऊपर हो गए और पुलिस एक महिला को थाने में बैठाए हुए है। इसके बावजूद किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पहले में हुई घटनाओं का पर्दाफाश भी पुलिस नहीं कर सकी है। इससे अंदेशा है कि पुलिस इसमें लीपापोती कर सकती है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि महिला से पूछताछ चल रही है। घटना की वास्तविक जानकारी में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed