{"_id":"6083154b8ebc3e246a0006fc","slug":"road-ghazipur-news-vns5864537158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालूपुर-पटकनिया मार्ग बदहाल, हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल कालूपुर-पटकनिया मार्ग की दशा।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सुहवल। कालूपुर-पटकनिया मार्ग बदहाल है। भारी वाहनों के दबाव से यह जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन करने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने माह के पहले हफ्ते में निरीक्षण किया लेकिन मामला इससे आगे नहीं बढ़ सका। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि किसी शहर या नगर गांव देहात के विकास की प्रगति को देखना हो तो वहां की सड़कों से ही अंदाजा हो जाता है। विकास में सबसे महत्वपूर्ण सड़कें ही भूमिका निभाती हैं। कालूपुर-पटकनिया होते हुए कल्यानपुर से रामपुर तक जाने वाली करीब चौदह किमी लंबी इस सड़क की हालत देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र का कितना विकास हुआ है। जर्जर सड़क होने से बाइक, साइकिल सवार सहित अन्य वाहन प्रतिदिन सड़कों के बीच अनियंत्रित होकर पलटने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। बहुत से लोग मार्ग की बदहाली के चलते इस मार्ग से आना-जाना छोड़ दूसरे सुदूर मार्गों से होकर आने जाने को विवश हैं। यह पूरा इलाका कृषि प्रधान से लेकर व्यापारिक दृष्टिगत काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में बोए जाने वाले फसलों से होने वाले उत्पाद को मंडियों तक लेकर आने-जाने में भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर दर्जनों निजी और सरकारी स्कूल-कालेज होने से छात्र-छात्राओं का भी दिन भर आना-जाना लगा रहता है। लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार शरद ने कहा कि मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।