फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ritesh and Shweta were the frontrunners in the 100 meter race

सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे रितेश और श्वेता

Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ritesh and Shweta were the frontrunners in the 100 meter race
रेवतीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय बालक एवं बालिका ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम उतरौली में किया गया। इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान उतरौली सीमा सिंह ने फीता काटकर किया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में रितेश राय, 200 मीटर में वकील राजभर, 400 मीटर में शिवशंकर राय, 800 मीटर में दीपक सिंह तथा 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर में श्वेता राय, 200 मीटर अनीशा पाल, 400 मीटर में प्रिया राय, 800 मीटर में प्रतिमा कुमारी पहले स्थान पर रहीं। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में हसनपुरा प्रथम, अठहठा द्वितीय तथा बालिका वर्ग में उतरौली पहले एवं नौली को दूसरा स्थान मिला। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अमीषा पाल तथा बालक वर्ग में आशुतोष पांडेय प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में रितेश राय को पहला स्थान मिला। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सिंधुजा यादव, विजय नारायण तिवारी, रामअवध, चंद्रकांत यादव, अखिलेश यादव, संजीव पांडेय उपस्थित थे। संचालन अनूप राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed