{"_id":"659da8ed59c21d146e06a4f6","slug":"resolved-to-make-india-a-developed-nation-by-2047-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-9078-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
सैदपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के प्रांगण मे लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया।
इस दौरान सैदपुर नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के यहां अयोध्या से आए पूजीत अक्षत वितरण कार्यक्रम में भी सहभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर और संचालन भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने किया। इसके बाद डाक बंगला में आम जन की समस्याएं सुनी और उसे संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण कराया। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने उपस्थित पात्र महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वानिधि योजना के तहत पात्रों को (स्ट्रीट वेंडर) विश्वकर्मा योजना के लाभ दिलाया।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास की चाबी वितरित किया गया, तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, वरिष्ठ नेता शैलू सिंह, आंशु दुबे, अविनाश बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, हिमांशु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।