फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolve to follow the path shown by Dr. Ambedkar

Ghazipur News: डॉ. आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प

Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path shown by Dr. Ambedkar
जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। उनके बताए गए रास्तों पर चल कर देश को आगे बढ़ाना है। अपर जिलाधिकारी वि./रा. एके सिंह ने कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी के कार्यालय लोहिया भवन पर जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था। कार्यक्रम में मदन यादव, सदानंद यादव, अशोक बिंद, अरुण श्रीवास्तव उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहेब समानता, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के स्वरूप हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय वह अन्य वक्ताओं ने भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, आशुतोष गुप्ता, डॉ. सुमेर कुशवाहा उपस्थित थे। डॉ. आंबेडकर की 132वीं जयंती एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में मनाई गई। संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, राकेश पांडेय, हरि कुशवाहा थे। प्रगतिशील लेखक संघ एवं भाक़पा के संयोजकत्व में भारद्वाज भवन स्थित सरजू पांडेय सभागार में गोष्ठी हुई। संघ के राज्य सचिव डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के समक्ष गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। गोष्ठी में रामनगीना कुशवाहा, डॉ. श्रीकांत पांडेय, डॉ. इक़बाल अंसारी, अमेरिका सिंह यादव, राजेंद्र यादव, जनार्दन राम, रामविलास यादव आदि ने विचार प्रकट किया। अध्यक्षता रामअवतार एवं संचालन डॉ. रामबदन सिंह ने किया। भाकपा (माले) इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर की जयंती प्रभातफेरी निकालकर मनाई। इस दौरान करंडा में आयोजित सभा में राज्य समिति के सदस्य राजेश वनवासी, जिलेश्वर भारती, सत्येंद्र कुमार, प्रजापति, संजय भारती ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed