{"_id":"5f6633788ebc3e2cc30457a5","slug":"redressal-of-complaints-best-opportunity-resolution-day-ghazipur-news-vns54822558","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद निस्तारण का सबसे अच्छा अवसर समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद निस्तारण का सबसे अच्छा अवसर समाधान दिवस
विज्ञापन
कासिमाबाद। समाधान दिवस को गंभीरता से लेने की जरूरत है। सभी थाना क्षेत्रों में जमीन संबंधी विवाद अधिक हैं। विवाद निस्तारण का सबसे अच्छा अवसर समाधान दिवस है। सभी राजस्व कर्मी एवं पुलिस कर्मचारी समाधान दिवस को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों को उसी दिन निस्तारित करेंगे। यह बातें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को कासिमाबाद कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर राजस्व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। मातहतों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
जिलाधिकारी ने बरेसर एवं कासिमाबाद कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में हिस्सा लिया। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित समाधान दिवस को हर हालत में सफल बनाना है। समाधान दिवस पर थाना क्षेत्र की पीडि़त जनता अपनी समस्याओं को लेकर थाना आए। इसके लिए आपको एक दिन पहले समस्याओं से परेशान लोगों को अवगत कराना होगा। इससे यह फायदा होगा कि सभी पीडि़त पक्ष समाधान दिवस पर उपस्थित रहेगा। समाधान दिवस पर चार से पांच घंटे खाली मिलते हैं। उस समय का उपयोग कर राजस्व कर्मी एवं पुलिस के कर्मचारी हर हाल में मिलकर समाधान कराएंगे और समस्याओं का निस्तारण करेंगे। पिछड़े इलाकों में भूमि संबंधी विवाद ज्यादा होते हैं। इसलिए काफी गंभीरता से समाधान दिवस को लेना है। जिलाधिकारी ने शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्रों को देखा और इसे तत्काल निस्तारण के लिए जो टीम गई थी उसके बारे में जानकारी लिया। कासिमाबाद में कुल दो मामले आए थे। इसी प्रकार बरेसर में दो एवं मरदह में चार प्रकरणों को निस्तारित किया गया। समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महिपाल पाठक, तहसीलदार विराग पांडेय, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह एवं बरेसर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र उपस्थित थे। दूसरी तरफ मरदह थाने में समाधान दिवस उपजिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
जिले के विभिन्न थानों पर आयोजित हुआ दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी नोनहरा, बरेसर और कासिमबाद थाने पर पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को जानने के बाद निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में राजस्व से संबंधित चार प्रार्थना-पत्र आए थे। निस्तारण के लिए संबंधित को सौंप दिया गया। मरदह संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया। गया। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कुल तीन मामले आए तीनो राजस्व से संबंधित मामले रहे। दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कासिमाबाद एसडीएम रमेश मौर्या, चकबंदी अधिकारी एसके शुक्ला, सहायक चकबंदी अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, मैनेजर सिंह मौजूद रहे। रेवतीपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर करोना काल के चलते लोगों की भीड़ कम देखने को मिली। समाधान दिवस के अवसर पर सेवराई तहसीलदार घनश्याम राम एवं थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान केवल तीन ही प्रार्थना आए, जिसमें दो का निस्तारण किया गया।