फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ratan Paswan became the champion in the boys category and Anshu in the girls category

Ghazipur News: छात्र वर्ग में रतन पासवान और छात्रा वर्ग में अंशु बनीं चैंपियन

Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ratan Paswan became the champion in the boys category and Anshu in the girls category
मुहम्मदाबाद। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में 21वें दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अंकों के आधार पर छात्र वर्ग में रतन पासवान और छात्रा वर्ग में अंशु चैंपियन घोषित की गईं।
विज्ञापन

दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह के दूसरे एवं अंतिम दिन खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। बालिकाओं की विभिन्न दूरी की दौड़ में निशु खानम, विनीता कुशवाहा, अंशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण में नीतू यादव, प्रियंका, अनामिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेपण में अन्नू, भाला प्रक्षेपण में सोनाक्षी राय, ऊंची कूद में मुस्कान खातून और लंबी कूद में अंशु अव्वल रहीं। बालकों की 100 मीटर दौड़ में सुनील यादव पहले, पंकज दूसरे, बिट्टू तीसरे और गोला प्रक्षेपण में पंकज प्रथम, प्रिंस राय द्वितीय, इमरान शाह तृतीय एवं चक्र प्रक्षेपण में विकास यादव पहले, अरुण कुमार बिंद दूसरे और प्रिंस राय को तीसरा स्थान मिला। भाला प्रक्षेपण में रतन पासवान प्रथम, गोलू यादव द्वितीय एवं तृतीय स्थान बिट्टू ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह, मो. राशिद रब्बानी, डॉ. सोनू यादव, डाॅ. नीलेश कुमार राय, डाॅ. सत्यनारायण तिवारी, डाॅ. अखिलेश कुमार, डाॅ. आदित्य कुमार, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. आस्था साक्षी, मृत्युंजय कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. माधवम सिंह उपस्थित थे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने प्राचार्य को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed