फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rama Shastri Tribute

रामसुंदर शास्त्री को श्रद्धांजलि

Fri, 26 Feb 2016 12:40 AM IST
गाजीपुर ब्यूरो
गाजीपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rama Shastri Tribute
प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक रामसुंदर शास्त्री की  स्मृति
विज्ञापन
में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार को भाकपा कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस मौके पर विभिन्न दलों के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौर में कूदने वालों के अंदर राष्ट्रभक्ति, त्याग, बलिदान, समाज सेवा की भावनाएं ओत-प्रोत थी। उन्होंने कहा कि आंकुसपुर ट्रेन डकैती के आरोप में रामसुंदर शास्त्री को गिरफ्तार करते हुए अंग्रेजों ने उन्हें लहूलुहान कर दिया और उन्हें वाराणसी जेल भेज दिया गया था।


 बाद में अंग्रेजी हुकुमत ने उन्हें जान से मारने का आदेश भी दे दिया था। स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक बहुत दिनों तक वरहपुर जंगलों में छिपे रहे। वहीं से उन्होंने भाकपा पार्टी में शामिल होकर गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़नी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed