{"_id":"62b8a0c176f32414a7730db0","slug":"rally-took-out-and-told-about-ots-ghazipur-news-vns660920627","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल बताया ओटीएस के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल बताया ओटीएस के बारे में
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना ( ओटीएस) के आखिरी हफ्ते को देखते हुए शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। शहर के आमघाट स्थित विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता को एक मुश्त समाधान योजना के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
जन जागरूकता रैली के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को ओटीएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक मुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 30 जून है जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाए। शहर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि यह रैली आमघाट ऑफिस से शुरू होकर महुआबाग, मिश्र बाजार, लालदरवाजा, गोइजी मंदिर, झुन्नू लाल चौराहा, महाजन टोली, महिला पीजी कॉलेज एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में रैली निकाली गई। जिसमे उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया की 30 जून के पहले इस योजना का लाभ अवश्य उठा लें। रैली में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश कुमार ,रौजा उपकेंद्र के अवर अभियंता रमेश कुमार एवं शहरी क्षेत्र के समस्त सरकारी और संविदा कर्मी मौजूद रहे।
दुल्लहपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता बीबी लाल के नेतृत्व में रविवार को शासन के ओर से ओटीएस के तहत 100 प्रतिशन सर चार्ज माफी को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें दुल्लहपुर विद्युत उपकेंद्र से चुरामनपुर, दुल्लहपुर, बाजार, स्टेशन रोड, देवा तक बैनर पोस्टर लेकर लोगों से सर चार्ज की छूट उठाने की अपील की गई। इस मौके पर अवर अभियंता बीबी लाल ने बताया कि घरेलू, टुबेल, कमर्शियल पांच किलो वाट की उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज की माफी है। इसका शीघ्र लाभ उठाएं। इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी राजकुमार मौर्य, मुन्ना यादव, महेंद्र, नीरज सिंह, हरेंद्र राम, पूर्णमासी, सुखारी, अंगद मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।