फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajkumar returned home after winning gold in Asiad, now eyeing gold in Olympics

Ghazipur News: एशियाड मेंे स्वर्ण जीतकर घर लौटे राजकुमार अब ओलंपिक में स्वर्णिम जीत पर नजर

Tue, 06 Oct 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar returned home after winning gold in Asiad, now eyeing gold in Olympics
करमपुर गांव स्थित पैतृक आवास पर मां मनराजी देवी व अन्य परिजनों के साथ भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजकु
खानपुर (गाजीपुर)। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद करमपुर के स्टार खिलाड़ी राजकुमार पाल मंगलवार को घर लौटे तो औड़िहार से करमपुर तक उनके स्वागत में पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत राजकुमार पाल ने कहा कि एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक खुशी देने वाला है, लेकिन अब नजर अगले बड़े लक्ष्य पर है। 2028 में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना उनका अगला सपना है। इसके लिए अभी से तैयारी में जुटने की बात उन्होंने कही।
विज्ञापन

इससे पहले औड़िहार रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत के बाद वाहनों के काफिले के साथ उन्हें मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर लाया गया। यहां खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने तालियों और नारों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की मलेशिया पर 5-1 की शानदार जीत के दौरान इसी स्टेडियम में टीवी स्क्रीन पर मुकाबला देख रहे खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया था। मंगलवार को उसी मैदान पर स्वर्ण पदक विजेता राजकुमार की मौजूदगी ने खुशी को और खास बना दिया।

व्यवस्थापक अनिकेत सिंह ने राजकुमार की मां मनराजी देवी और भाभी नीलम पाल को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान विपुल चौबे, कोच इंद्रदेव राजभर, पूजा सिंह, ध्रुव सिंह, मनोज सिंह, सौम्य प्रकाश बरनवाल और अनुराग सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed