फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajgir died due to truck collision

ट्रक की टक्कर से राजगीर की मौत

Wed, 13 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rajgir died due to truck collision
देवकली/नंदगंज। नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहा पर मंगलवार की देर शाम ट्रक के टक्कर से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के पचारा गांव निवासी लल्लन कनौजिया (35) राजगीर का काम करता था। मंगलवार की देर शाम साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब सात बजे नंदगंज थाना क्षेत्र के पड़ापुर चौराहा के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान लल्लन की मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed