फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajasthani guava is selling more expensive than apples

Ghazipur News: सेब से महंगा बिक रहा राजस्थानी अमरुद

Wed, 29 Oct 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rajasthani guava is selling more expensive than apples
गाजीपुर। नगर के बाजार में इन दिनों राजस्थानी अमरुद छाया हुआ है। लेकिन, यह सेब की तुलना में महंगा बिक रहा है। सेब एक ओर जहां 100 रुपये में डेढ़ किलो तो वही राजस्थानी अमरुद 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। नगर के महुआबाग, स्टेशन रोड, चीतनाथ, नई सब्जी मंडी समेत रौजा इलाके में राजस्थानी अमरुद बिक रहा है। नई सब्जी मंडी के फल विक्रेता फहीम ने बताया कि राजस्थानी अमरुद सामान्य अमरुदों की तुलना में साइज में बड़ा होता है। जिले में इसकी खेप इस वर्ष पहली बार आई है। अपने बड़े आकार के कारण यह ग्राहकों को लुभा रहा है। महंगा होने के बाद भी ग्राहक इसे खरीद रहे हैं। हालांकि इसकी बिक्री सामान्य अमरुदों की अपेक्षा कम है। इसकी वजह, अधिक कीमत होना है। यह गैर राज्य से आता है। इसलिए इसकी कीमत अधिक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed