फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajan injured in encounter is accused of serious incidents

संगीन घटनाओं का आरोपी है मुठभेड़ में घायल राजन

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rajan injured in encounter is accused of serious incidents
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के जंजीरपुर में पुलिस और लुटेरों में बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल राजन पांडेय का नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर कांड में भी हाथ रहा है। वह शुरू से ही मनबढ़ किस्म का रहा है। अवैध असलहा लेकर घूमता है। इसी सूचना पर पुलिस उसे उस समय गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस का आरोप था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती भगा दिया था। पुलिस की गोली से घायल दूसरे लुटेरे कृष्णा जायसवाल को राजन अक्सर अपने साथ लेकर घूमता था। राजन पर लूट जैसी कई संगीन घटनाओं के आरोप हैं, लेकिन कृष्णा के खिलाफ किसी थाने में कोई अपराध पंजीकृत नहीं है। राजन के बहकावे में ही कृष्णा नंदगंज के तलवल मोड़ के पास ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए गया था। मुठभेड़ में घायल दोनों लुटेरों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। शातिर राजन रेवतीपुर और शहर कोतवाली में भी घटना को अंजाम दे चुका है। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा चट्टी से बीते मार्च माह में बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली के सिंचाई विभाग चौराहा से बीते जुलाई माह में महिला का चेन छीनकर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक ब्योरे जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed