फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Raja Raghuvanshi murder case Eyewitness Ujala told story of bus journey from Varanasi to Ghazipur

राजा रघुवंशी हत्याकांड: चश्मदीद उजाला ने बताई वाराणसी से गाजीपुर तक की बस यात्रा की कहानी, परिजनों से की बात

Sun, 15 Jun 2025 12:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 12:39 PM IST
सार

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में गाजीपुर की उजाला यादव ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले उसकी मुलाकात सोनम से हुई थी। बताया कि सोनम गाजीपुर नहीं गोरखपुर जाना चाहती थी। उजाला ने कई बातें बताईं।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder case Eyewitness Ujala told story of bus journey from Varanasi to Ghazipur
गाजीपुर की उजाला ने बताई कई बातें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। सैदपुर के होलीपुर (इनामीपुर) गांव की निवासी उजाला यादव ने दावा किया है कि वह 8 जून की रात सोनम रघुवंशी के साथ वाराणसी रोडवेज प्लेटफार्म नंबर सात से गाजीपुर तक बस से यात्रा कर रही थी।

विज्ञापन




उजाला ने बताया कि वह लखनऊ से वाराणसी कैंट रात करीब दस बजे के बाद पहुंची थी और वहीं उसकी सोनम से मुलाकात हुई थी। सोनम गोरखपुर जाना चाहती थी, लेकिन ट्रेन देर रात 3 बजे थी, इस पर उजाला ने उसे बस से गाजीपुर तक चलने की सलाह दी थी। बस में चढ़ते समय सोनम ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन


बाद में पानी मांगते वक्त जब उसने नकाब हटाया, तब उजाला ने उसका चेहरा देखा था लेकिन तब बहुत नहीं पहचान पाई। यात्रा के दौरान सोनम परेशान दिख रही थी और बार-बार गोरखपुर के बारे में पूछ रही थी। उजाला ने बताया कि एक लड़का सोनम के पास बैठा था, लेकिन मोबाइल न देने पर वह सीट बदलकर दूसरी जगह चला गया। इसके बाद उजाला, सोनम के बगल में बैठ गई और बातचीत शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से की बातचीत

Raja Raghuvanshi murder case Eyewitness Ujala told story of bus journey from Varanasi to Ghazipur
राजा रघुवंशी के परिजनों से बात करती उजाला। - फोटो : अमर उजाला

उजाला ने यह भी बताया कि वह बस में बैठे-बैठे इस हत्याकांड से संबंधित वीडियो देख रही थी, जिसे देखकर सोनम ने उसे मना किया, यात्रा के दौरान सोनम ने उजाला से उसका मोबाइल मांगा था और उसे पर एक नंबर डायल करके फिर फोन नहीं मिलाया और उसे मिटा दिया था। 

बाद में सुबह जब उजाला को सोशल मीडिया और टीवी पर खबर दिखी, तो उसने तुरंत नंदगंज थाने और सोशल मीडिया से मृतक राजा रघुवंशी के भाई का फोन नंबर लेकर उनके घर भी फोन कर सूचना दी थी।
सोनम की पहचान के बाद राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने चार संदिग्धों की तस्वीरें उजाला को पहचान के लिए भेजीं थी, लेकिन उजाला ने किसी की पहचान से इनकार किया। अब मेघालय पुलिस भी उजाला यादव से संपर्क कर रही है, और उजाला ने पुलिस को सहयोग देने का वादा किया है।

यह खुलासा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकता है सुरक्षित ही ये बात अब साफ हो गई कि सोनम गोरखपुर जाना चाहती थी, लेकिन वो परेशान हालात में गाजीपुर उतर कर पुलिस के सामने समर्पण कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed