फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rainfall occurs for the third time in a week; storm winds blow at a speed of 30 kilometers per hour.

Ghazipur News: एक सप्ताह में तीसरी बार हुई बारिश, 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी

Sat, 04 Apr 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rainfall occurs for the third time in a week; storm winds blow at a speed of 30 kilometers per hour.
तेज आंधी के दौरान पड़ाव चौराहे पर उड़ता धूल का गुब्बार व छाया अंधेरा। स्रोत:-जागरूक पाठक
जिले में शुक्रवार की दोपहर दो बजे अचालक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आई। एक घंटे तक बारिश भी हुई। एक सप्ताह में तीसरी बार बारिश हुई है। इससे दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। माैसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। किसान ओलावृष्टि के आशंका सहमे नजर आए। आंधी के चलते सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। इससे दुकानदारों, राहगीरों को दिक्कत हुई। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां व बिजली के तार टूटकर गिर गए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस वर्ष करीब 1.10 लाख हेक्टेयर में रबी की बोआई की गई है, जिसमें लगभग 95 से 97 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की गई है। इसके अलावा करीब 2 हजार हेक्टेयर में तिलहन और 12 हजार हेक्टेयर में दलहन (चना, मटर, मसूर) की खेती की गई है। 28 मार्च को बारिश से गेहूं की फसल लोट गई थी। वहीं अरहर और सरसों के बीज झड़ गए थे। एक अप्रैल को दिन में एक घंटे तक बारिश हुई थी। शुक्रवार की दोपहर में आंधी के साथ बारिश से किसान चिंतित हो गए। किसान अब मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि समय पर फसल की कटाई कर सकें। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी ईरान के आसपास केंद्रित आगामी पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में आंधी के साथ वर्षा हुई है। ओलावृष्टि के साथ तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed