{"_id":"677562621b83d7ce4e019ad6","slug":"railway-sp-inspects-directs-strict-security-arrangements-for-devotees-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur : रेलवे एसपी का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur : रेलवे एसपी का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम के निर्देश
Wed, 01 Jan 2025 09:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:12 PM IST
सार
गोरखपुर रेलवे के अधीक्षक ने सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और इस दौरान सुरक्षा का जायजा लिया। शस्त्रागार, मालखाना के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण भी देखे और कड़े इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की ओर से बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार का जायजा लिया। शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति को लेकर निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही जीआरपी व आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से गोष्ठी किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि कुंभ श्रद्धालुओं के रेलवे स्टेशन पर आवागमन के दौरान सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ व मकर संक्रांति को लेकर अनुमानित भीड़ का आंकलन कर आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करके पूर्वाभ्यास किया जाए।
विज्ञापन
किसी भी भ्रामक सूचना पर नजर रखी जाए। ट्रेन पर पत्थरबाजी व रेलवे ट्रैक को अवरोध करने के मामले में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाए।