फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Railway Gorakhpur, UP Police, Army and Karampur won their respective matches.

Ghazipur News: रेलवे गोरखपुर, यूपी पुलिस, आर्मी और करमपुर ने जीते अपने-अपने मैच

Fri, 19 Jan 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Railway Gorakhpur, UP Police, Army and Karampur won their respective matches.
मौधा। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में 27वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक इनामी पुरुष हाकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए। इसमें एनई रेलवे गोरखपुर ने करमपुर ग्रीन को 2-0, यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को 4-1, आर्मी ने एनसीओई सोनीपत को 2-1 और करमपुर रेड ने छत्तीसगढ़ को 4-3 से हराया। पहले मैच में रेलवे गोरखपुर के मोहित ने आठवें और एम हैंप ने 49वें मिनट में एक-एक गोल किया। विरोधी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में यूपी पुलिस के अमित ने 17वें, अंकित ने 33वें, सूरज ने 37वें एवं गगन ने 60वें मिनट में 1-1 गोल किया।
विज्ञापन


विरोधी टीम स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के अजय ने 36वें मिनट में एक गोल किया। तीसरा मैच आर्मी ग्रीन के नाम रहा। अली शान ने 17वें एवं गगनदीप ने 48वें मिनट में एक-एक गोल किया। सोनीपत के तरुण 41वें मिनट में मात्र एक गोल ही कर सके। चौथे और आखिरी मैच में करमपुर रेड के मोनू ने सातवें, आकाश ने 25वें, कल्लू ने 28वें और दिलीप ने 60वें मिनट में एक-एक सहित कुल चार गोल किए। जबकि विरोधी टीम छत्तीसगढ़ के रोहन ने 18वें एवं 33वें तथा प्रह्लाद ने 49वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed