फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rail wheel jam today, preparations were given final shape

आज रेल चक्का जाम, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rail wheel jam today, preparations were given final shape
गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के आठवें दिन भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति एवं रेल ठहराव समिति के सदस्यों ने 26 जुलाई को होने वाले रेल चक्का जाम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रविवार को भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पत्रक, सोशल मीडिया और प्रदर्शन के माध्यम से रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्टेशन पर बंद ट्रेनों के पुन: ठहराव की मांग की, लेकिन रेलवे के उच्चाधिकारी मांगों को दरकिनार कर रहे हैं। अब तक शासन प्रशासन के प्रतिनिधि मंडल से जो भी वार्ता हुई उसमें किसी ने भी यह नहीं बताया है कि गहमर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव क्यो बंद कर दिया गया है। इसका उत्तर रेल विभाग और प्रशासन के किसी अधिकारी के पास नहीं है। कोविड -19 के लाकडाउन के समाप्ति के बाद जो भी ट्रेनें फिर से शुरु की गईं उनका ठहराव अगर सिर्फ गहमर स्टेशन से हटाया गया और इसका कोई कारण नहीं है तो निसंदेह ये रेल विभाग की मनमानी है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से रेल ट्रैक को जाम कर अपनी मांगों को रखेंगे। इस अवसर पर कामदेव सिंह, अमित सिंह, शिवानंद सिंह, कुणाल सिंह, आनंद मोहन, अभिषेक सिंह, शशि सिंह, महेंद्र उपाध्याय, शिवानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed