फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protesting the action of the anti-corruption team, accountants boycotted the police station resolution day.

Ghazipur News: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का विरोध, लेखपालों ने किया थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sun, 23 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Protesting the action of the anti-corruption team, accountants boycotted the police station resolution day.
जमानिया तहसील के प्रांगण में धरना पर बैठे लेखपालगण। संवाद
जमानिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा लेखपालों पर की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर स्थानीय तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील मुख्यालय पर धरना दिया तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ पंचायत भवन में सुनियोजित तरीके से जबरन पैसे पकड़ाकर ट्रैपिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से साफ जाहिर होता है कि लेखपाल का रिश्वत से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि फील्ड में विपरीत परिस्थितियों में शासन की योजनाओं को लागू करने वाले निर्दोष लेखपालों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे संवर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

संघ ने मांग की कि अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ दर्ज कार्रवाई को निरस्त किया जाए तथा दोषी ट्रैप टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। जिसके बाद लेखपालों ने तहसीलदार को पत्रक सौंपा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष विजय सिंह, मंतोष सिंह, ईश्वर कुमार, तौकीर हसन, असित कुमार, रुपेश रंजन सिंह, राजकुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed