फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Proposed protest of farmers on May 16 postponed

Ghazipur News: किसानों का 16 मई को प्रस्तावित धरना स्थगित

Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Proposed protest of farmers on May 16 postponed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। किसान संघर्ष समिति की बैठक रविवार को मुहम्मदाबाद के बैजलपुर स्थित एक पैलेस में हुई। इसमें 16 मई को शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में किसानों के प्रस्तावित धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आलू भंडारण के किराए में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन द्वारा की गई मनमानी वृद्धि के खिलाफ आक्रोशित किसानों ने आंदोलनात्मक रुख अपनाते हुए धरना का निर्णय लिया था।
किसानों के आंदोलनात्मक रुख को देखते हुए जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामले का हल निकाला है। बैठक में जिला प्रशासन, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन और किसानों के बीच हुए समझौते की जानकारी देते हुए किसान नेता सुरेश प्रधान ने बताया कि इस वर्ष के लिए 260 रुपये प्रति कुंतल किराया तय हुआ है। इसमें लोडिंग और अनलोडिंग शुल्क भी शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई प्रभार किसानों को नहीं देना है। प्रत्येक कोल्ड स्टोरेज पर किराए का बोर्ड लगवाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 वर्ष में पहली बार एकता और जागरूकता से यह हो सका है कि किराए के निर्धारण में भूमिका स्वीकार की गई है। मनोज राय डब्लू ने कहा कि संघर्ष के लिए हर वक्त तैयार रहने की जरूरत है। किसानों ने कहा कि खरीफ का सीजन नजदीक आ रहा है, जिला प्रशासन अभी से सचेत हो जाए जिससे किसानों को निर्धारित मूल्य पर डीएपी, यूरिया उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक मार्केटिंग और दुकानदारों के अधिक मूल्य वसूली को अगर नहीं रोका गया तो घेराव किया जाएगा। इस मौके पर संतोष राय, बिट्टू राय, बेचन कुशवाहा, देवेंद्र राय, जीउत सिंह यादव, रमेश यादव, राजेश राय, वीरेंद्र प्रधान, मृत्युंजय राय,रामजी राय, त्रिलोकी राय, रीतेश राय आदि मौजूद रहे। संचालन अभय राय गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed